फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर की पारदर्शिता

Fri, 26 Jul 2013 02:29 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने अभी हाल ही में 14 हजार शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने पूरी पारदर्शिता के साथ ट्रांसफर की बात का ढिंढोरा पीटने की कोशिश की।
विज्ञापन


पर अंदर खाने में कुछ और ही चर्चा है। इस विभाग में एक कैबिनेट के अलावा तीन राज्य मंत्री हैं। कुछ मंत्रियों ने भी अंतर जनपदीय स्थानांतरण की सूची दी थी।

एक राज्य मंत्री ने 86 शिक्षकों की सूची दी थी और इसमें से दो को छोड़ बाकी हो गए। मंत्री जी इस पर खफा हो गए। इसके लिए बकाएदे पंचायत तक लगानी पड़ी। विभागीय अधिकारियों को तलब किया गया।

बैठक शुरू हुई तो तबादले की चर्चा छिड़ी। एक राज्य मंत्री ने बैठक के बीच में कहा सब तो ठीक है। पर अधिकारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। मंत्रियों की सिफारिशों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए जो सूची दी थी, उसमें से कुछ नाम शामिल तक नहीं किए गए। वह क्षेत्र की जनता को क्या मुंह दिखाएंगे। अगर अफसर यही करते रहे तो हो चुकी राजनीति।
विज्ञापन


मामला किसी तरह संभाला गया। कहा गया कि अगली सूची में देख लिया जाएगा। अब इससे आप स्वयं ही अंदाजा लगा ले कि ट्रांसफर में कितनी पारदर्शिता बरती गई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें