फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडी खबरः लखनऊ में मेट्रो के साथ आएगी ट्राम भी

Wed, 15 Jul 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में जिन रूटों पर मेट्रो रेल चलाने की संभावना कम है,वहां ट्राम सेवा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस संबंध में आदेश दे दिया है। इसके बाद विशेष सचिव जेएस नवीन ने विभिन्न विभागों की बैठक की।
विज्ञापन


इसमें एक कंसलटेंट का चयन करने का निर्णय लिया गया। कंसल्टेंट पता लगाएगा कि शहर में कहां-कहां ट्राम चलाए जाने की संभावना है। ये काम एलडीए को दिया जायेगा।

एलएमआरसी अभी तक मेट्रो के एक कॉरिडोर को फाइनल कर चुका है। इसके बाद में चारबाग से बसंतकुंज के बीच दूसरे कॉरिडोर पर निर्माण होगा।

फिर भी राजधानी में कुछ संकरे क्षेत्र और पुरातात्विक और हाई सिक्योरिटी जोन सहित कई ऐसे इलाके हैं,जहां मेट्रो रेल का संचालन संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इन इलाकों में चलाई जाएगी ट्राम

इसमें सिंकदराबाद,राजभवन रोड,लोहिया पथ,गोमती नगर,ट्रांस गोमती की तमाम कॉलोनियां और पुराने शहर का बड़ा हिस्सा शामिल है। मुख्यमंत्री इसे लेकर गंभीर हैं। विशेष सचिव मुख्यमंत्री जेएस नवीन की अध्यक्षता में आवास,नगर विकास,एलएमआरसी और ग्राम्य एवं नगर नियोजन विभाग के अधिकारी की बैठक हुई।

इसमें जेएस नवीन ने आवास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एलडीए से जल्द ही एक कंसलटेंट का चुनाव कराएं,जो ट्राम संचालन को लेकर स्टडी करे। इस स्टडी के बाद डीपीआर बनाई जाएगी। इस काम को उन्होंने जल्द से जल्द करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

ऐसी होती है ट्राम सेवा

कोलकाता में ट्राम परिवहन का एक बड़ा माध्यम है। इसके अलावा दुनिया भर के महानगरों में ट्राम चलाई जाती है। इसमें लंदन और पेरिस सबसे प्रमुख शहर है। ट्राम एक बोगी की ट्रेन होती है,जिसका संचालन बिजली से होता है।

यह स्टैंडर्ड गेज के ट्रैक पर चलती है। इसमें ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) वायर होता है। इसी से ट्राम का संचालन किया जाता है। ट्रैक के अलावा अब टायर वाले भी ट्राम का संचालन शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें