फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही लखनऊ से मैलानी तक रफ्तार भरती दिखेंगी ट्रेनें

Sat, 26 Oct 2019 01:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैक का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ से लखीमपुर तक चलने वाली ट्रेनें जल्द ही मैलानी तक रफ्तार भरेंगी। शुक्रवार को लखीमपुर मैलानी रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ  खान ने निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने लखीमपुर से गोला गोकरणनाथ के बीच बारीकियों की पड़ताल की। जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 34 किलोमीटर के इस रेलखंड के आमान परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में मोटर ट्राली द्वारा संरक्षा निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


इसमें रेलवे फाटकों, नॉन इंटरलॉक समपारों, बड़े पुलों, फरधान स्टेशन यार्ड, गोला गोकरणनाथ स्टेशन पर पैनल रूम, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिग्नल, फुटओवर ब्रिज व यात्री सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही आरवीएनएल के प्रमुख कार्यकारी निदेशक सुरेंद्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधांशु शर्मा, डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश श्रीवास्तव आदि से परिचर्चा भी की।

शनिवार को भी मैलानी लखीमपुर खंड के बीच मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल किया जाएगा और अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें