फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 120 दिन पहले ही बुक करा सकेंगे इन ट्रेनों में टिकट

Mon, 22 Jan 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

स्पेशल व सुविधा ट्रेनों में यात्री 120 दिन पहले टिकट बुक करा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने यह सहूलियत छह महीने के लिए प्रयोग के तौर पर शुरू की है।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को त्योहारों पर सीटों की मारामारी से राहत मिल जाएगी और दलालों पर भी अंकुश लगेगा। मार्च में रंगों का पर्व होली है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अमृतसर, जयपुर की रुटीन ट्रेनों में यात्रियों को टिकट नहीं मिलता है।  

इसके कारण वे आसानी से दलालों के शिकार बन जाते हैं। उनको इस स्थिति से बचाने के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल और  सुविधा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें आरक्षण के लिए रेलवे ने नई गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन

छह महीने तक चलेगी ये व्यवस्था

डेमो - फोटो : amar ujala
रेलवे बोर्ड में डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) शैली श्रीवास्तव ने बताया कि सुविधा व स्पेशल ट्रेनों की घोषणा के बाद ही टिकटों का आरक्षण शुरू होता था।

इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं थी, लेकिन अब सामान्य ट्रेनों की तरह सुविधा व स्पेशल ट्रेनों में भी आरक्षण कराया जा सकेगा।

जैसे, अन्य ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए 120 दिन का एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड होता है, वैसे ही स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों को अब चार महीने पहले बुक करा सकेंगे।
 
यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर 15 जनवरी से लागू कर दी गई है, जो अगले छह महीने तक चलेगी। इसके बाद इसे नियमित भी किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

डेढ़ गुना तक ज्यादा ‌‌क‌िराया

डेमो - फोटो : amar ujala
रेलवे अधिकारी बताते हैं कि यात्रियों के लिए स्पेशल व सुविधा ट्रेनें डेढ़ गुनी तक महंगी होती हैं। लखनऊ से दिल्ली का एसी एक्सप्रेस (12429) में थर्ड एसी का किराया जहां 830 रुपये है।

वहीं, बरौनी-आनदंविहार स्पेशल ट्रेन(04403) में थर्ड एसी का किराया 1030 रुपये है। स्पेशल व सुविधा ट्रेनों का किराया टाइम के साथ बढ़ता जाता है और ये डेढ़ गुना तक   हो जाता है। नए नियमों के अनुसार होने वाली बुकिंग के लिए पैसेंजरों को अतिरिक्त धनराशि भी चुकानी होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें