बसंत पंचमी पर सोमवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साहित्यकारों को संस्थान के वर्ष 2016 के सम्मान से नवाजा।
समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने की। संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान आनंद प्रकाश दीक्षित को दिया गया।
इन्हें मिला सम्मान
भारत भारती सम्मान (पांच लाख रुपये)-आनंद प्रकाश दीक्षित,लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-आनंद मिश्र अभय, हिंदी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-विद्या बिंदु सिंह, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-नंद किशोर आचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-महेश चंद्र शर्मा, अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-प्रो. नेत्रपाल सिंह, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये)-साहित्यानुशीलन समिति, मद्रास को सम्मनित किया गया।
साहित्य भूषण सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)-रामशरण गौड़, प्रो.जयप्रकाश, गणेश नारायण शुक्ल, वेद प्रकाश अमिताभ, मधुकर अष्ठाना, विजय रंजन, श्रीराम परिहार, सुरेंद्र दुबे, प्रेमशंकर त्रिपाठी, बलदेव भाई शर्मा, लोकभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कलाभूषण सम्मान (दो लाख रुपए)-मंजुला चतुर्वेदी, विद्याभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-हरिशंकर मिश्र, विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-देवेंद्र मेवाड़ी, पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख रुपये) -राजनाथ सिंह सूर्य सम्मानित हुए।