फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian railway: 28 तक प्रभावित रहेंगी पूर्वोत्तर की ट्रेनें, नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 26 Dec 2021 01:43 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नॉनइंटरलॉकिंग के कारण पूर्वोत्तर की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी जिसके कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन सोनपुर रेल मंडल के कुरसेला व कोसी ब्लाक हट के बीच नॉनइंटरलाकिंग करेगा। इसके चलते पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन 28 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा। इसके कारण अवध आसाम एक्सप्रेस (15909) शनिवार को निरस्त रही।

विज्ञापन


जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई थी। ये ट्रेन शनिवार को भी नहीं आई। शनिवार को नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (12424) दानापुर, पटना, मोकामा, कुईल, मालदा टाउन के रास्ते चलाई गई। उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस शनिवार को खगड़िया, मनसी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के रास्ते चलाई गई। ऐसे ही नाहरलागुन आनंद विहार एक्सप्रेस भी इसी रूट से होकर लखनऊ गई।

ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस मोकामा, कुईल, मालदा टाउन होकर चलाई गई। गरीब नवाज एक्सप्रेस 26 दिसंबर को मालदा टाउन, कुईल, पटना, पाटलिपुत्र, परमानंदपुर के रास्ते चलाई गई, जबकि अमृतसर, कटिहार कर्मभूमि एक्सप्रेस छपरा ग्रामीण कटरिहा के रास्ते गई।
विज्ञापन


मरुधर एक्सप्रेस का रूट बहाल
जोधपुर मंडल के मेडता रोड-डेगाना सेक्शन पर डबलिंग कार्य के चलते मरुधर एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया जा रहा था, जिसे अब वापस पूर्ववत मार्ग पर चलाया जाएगा। 27 दिसंबर से वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14853) परिवर्तित मार्ग के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी। ऐसे ही 28 दिसंबर से वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14863), जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14864) तथा 30 दिसंबर से जोधपुर वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14854) व वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14865) अपने तय रूट से चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें