राजधानी में रहने वाले वे लोग जो दिल्ली-मुंबई में नौकरी करते हैं, उनको होली पर यहां आने और लौटने में दिक्कत हो सकती है। ट्रेनों में अभी से मारामारी शुरू हो गई है।लंबी वेटिंग से यात्रियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। वहीं एयर टिकट की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।
हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल व सुविधा ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनमें खासी संख्या में सीटें खाली हैं। इसमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है। वहीं उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली से कटिहार तक के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।
यहां बुकिंग की गुंजाइश
लखनऊ से आनंदविहार जाने वाली ट्रेन संख्या 04203 में होली के बाद सीटें खाली हैं। ऐसे ही दरभंगा आनंदविहार स्पेशल(04415), लखनऊ आनंदविहार स्पेशल(04409), कामाख्या आनंदविहार सुविधा एक्सप्रेस(82503), गोरखपुर एलटीटी होली रश स्पेशल(01170), हावड़ा जम्मूतवी सुविधा एक्सप्रेस(82303), जम्मूतवी हावड़ा सुविधा एक्सप्रेस(82304), रांची लखनऊ स्पेशल ट्रेन(08639), लखनऊ रांची स्पेशल ट्रेन(08640), बांद्रा गोरखपुर सुविधा एक्सप्रेस(82909), गोरखपुर बांद्रा सुविधा एक्सप्रेस(82910), इंदौर पटना स्पेशल ट्रेन(09305)