ट्रेनें लखनऊ से बरेली के बीच कैंसिल रहेंगी। 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ गुरुवार को मुरादाबाद की जगह कानपुर व गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध-आसाम एक्सप्रेस 17 जनवरी को कानपुर के रास्ते चलेगी।
12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी कोलकाता हिमगिरि एक्सप्रेस देरी से चलेगी और 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध-आसाम एक्सप्रेस व 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस देरी से चलेगी।
वाराणसी सिटी स्टेशन पर मेंटेनेंस के चलते 16 व 19 जनवरी को आनंदविहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस बदले रूट जौनपुर औंड़िहार से चलेगी। वहीं, रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस 16 को औंड़िहार, जौनपुर, शाहगंज के रास्ते चलेगी।
रक्सौल आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस 19 को औंड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर के रास्ते, लखनऊ जंक्श-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस 16 से 19 जनवरी तक मऊ स्टेशन तक चलेगी। यह मऊ से वाराणसी के बीच निरस्त रहेगी और वाराणसी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस 16 से 20 जनवरी तक वाराणसी की जगह मऊ से चलकर लखनऊ पहुंचेगी।