उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी में कुर्सियां टूटी हैं। जर्जर हैं। जबकि एसी एक्सप्रेस में यात्रियों को गंदे बेडरोल यात्रियों को दिए जा रहे हैं। शनिवार को यात्रियों ने इसकी शिकायत डीआरएम सुनील कुमार वर्मा से की गईं।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का है। गाड़ी संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली जाती है। ट्रेन की डी-12 बोगी की कुर्सियां टूटी हुई हैं। बोगी में गंदगी रही व बदबू आती थी। इसकी शिकायत यात्रियों ने डीआरएम से की। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12430 एसी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चारबाग से आती है। ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-8 की सीट संख्या 14 पर यात्रा करने वाले मुसाफिर अतुल ने बताया कि उन्हें गंदा बदबूदार बेडरोल दिया गया। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं की गई। वहीं बीती रात चारबाग से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12429 एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-7 बोगी में यात्री अभिषेक ठाकुर को गंदा बेडरोल दिया गया, जिसकी शिकायत डीआरएम से की गई है।
बोगी में बत्ती गुल, स्टेशन पर पंखे बंद
गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-5 में बीती रात बत्ती गुल हो गई। लाइट नहीं होने से यात्रियों के लिए सफर मुहाल हो गया। ऐसे ही चारबाग रेलवे स्टेशन पर ईको फैन बंद होने की शिकायत आई हैं। गाड़ी संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी एस-2 में अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ के चलते पैसेंजर शौचालय तक नहीं पहुंच सके। 14235 की स्लीपर बोगी एस-5 में भी अनाधिकृत यात्रियों की भीड़ रही।
गोमती की कुर्सियां टूटी, एसी एक्सप्रेस में दिए गए गंदे बेडरोल
गोमती की कुर्सियां टूटी, एसी एक्सप्रेस में दिए गए गंदे बेडरोल
गोमती की कुर्सियां टूटी, एसी एक्सप्रेस में दिए गए गंदे बेडरोल