रेशम की साड़ी बनाने का प्रशिक्षण पूरा, 30 बंदियों को मिला प्रमाण पत्र
लखनऊ। रेशम की साड़ी बनाने का प्रशिक्षण पूरा कर चुके जिला जेल के 30 बंदियों को वरिष्ठ अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से जारी प्रमाण पत्र वितरित किया। मानदेय के तौर पर मिलने वाली 5100 रुपये की राशि इन बंदियों के खातों में जमा कराई गई।
जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि केंद्रीय रेशम बोर्ड की समर्थ योजना के तहत वाराणसी के संगीता सिल्क क्रिएशन की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोर्ड के वैज्ञानिक व संस्था के नोडल अधिकारी सिद्दीकी अली अहमद व वरिष्ठ अधीक्षक ने बुधवार को तीसरे बैच का भी शुभारंभ किया। वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि दूसरे बैच में 60 बंदी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को किट भी वितरित की। बोर्ड के वैज्ञानिक ने बताया कि बंदी रिहा होने के बाद उद्योग लगाना चाहता है तो इस प्रमाण पत्र के आधार पर केंद्र सरकार सब्सिडी देगी। इस अवसर पर जेलर सुनील दत्त मिश्र, अभय कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह व आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रेशम की साड़ी बनाने का प्रशिक्षण पूरा, 30 बंदियों को मिला प्रमाण पत्र
रेशम की साड़ी बनाने का प्रशिक्षण पूरा, 30 बंदियों को मिला प्रमाण पत्र