प्रदेश के 18 और जिलों में डीलर पॉइंट पर व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन होगा। राजधानी लखनऊ में यह प्रयोग सफल होने पर अब इसकी तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले के डीलर और आरटीओ कर्मियों को ट्रेनिंग देने का सिलसिला शुरू हो गया।
परिवहन विभाग के एडिशनल कमिशनर (आईटी) विनय कुमार सिंह ने बताया कि 18 जिलों में कानपुर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, बांदा, सहारनपुर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा, बरेली, बिजनौर, अलीगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी शामिल है।
इन जिलों के दो-दो डीलरों को एनआईसी की टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनिंग दी। अब संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि डीलर पॉइंट पर व्यवसायिक वाहनों का पंजीयन कैसे किया जाएगा।