रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर अपने काम पर लौटने वालों को ट्रेनों में जगह पाने के लिए मारामारी करनी होगी। दिल्ली और मुंबई जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है। इन ट्रेनों में वेटिंग भी लंबी होती जा रही है।
ऐसे में पर्व के बाद सीट कन्फर्म होने की उम्मीद न के बराबर हो गई है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की मुश्किलों को आसान करने के लिए कई स्पेशल ट्रेनोें को चलाने का निर्णय लिया है, लेकिन मौजूदा हालातों में ये नाकाफी साबित हो सकते हैं।
चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन से दिल्ली और मुंबई की जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में स्लीपर से फर्स्ट एसी तक सीटें फुल हो चुकी है और इन शहरों के बीच ही यात्रियों का सबसे अधिक आवागमन होता है।
त्योहार के मौके पर इन रूटों पर भीड़ सबसे ज्यादा रहती है, इसी वजह से लोग काफी दिन पहले से ही ट्रेनों में अपनी सीट भी आरक्षित करवा लेते हैं। रक्षाबंधन का त्योहार 7 जुलाई को मनाया जाएगा। भाई अपनी बहनों और बहने अपनी भाईयों को राखी बांधने राजधानी में आएंगे और त्योहार के बाद अपने घर और काम के लिए दिल्ली और मुंबई का रुख भी करेंगे।
ऐसे में दिल्ली और मुंबई की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी है। अब यात्रियों को वेटिंग के टिकट दिए जा रहे हैं, जैसे-जैसे त्योहार की तिथि नजदीक आ रही है वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है।
देखें, ट्रेनों की स्थिति
डेमो
- फोटो : demo pic
लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में त्योहार के बाद के दिनों में सबसे ज्यादा वेटिंग है। मुंबई जाने वाली पुष्पक और अवध एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा वेटिंग चल रही है। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी है।
पुष्पक एक्सप्रेस में वेटिंग
तिथि स्लीपर क्लास तृतीय एसी द्वितीय एसी
8 अगस्त 167 9 8
9 अगस्त 171 15 5
10 अगस्त 265 12 5
अवध एक्सप्रेस
8 अगस्त 163 20
9 अगस्त 186 15
13 अगस्त 54 12
कुशीनगर एक्सप्रेस
8 अगस्त 54 9
9 अगस्त 57 15
10 अगस्त 59 12
दिल्ली रूट की ट्रेनों में रहेगी मारामारी
लखनऊ से दिल्ली को जाने वाली शताब्दी, गोमती, लखनऊ मेल, काशी विश्वनाथ और फरक्का में भी स्लीपर क्लास में सभी सीटें फुल हो चुकी है।
शताब्दी एक्सप्रेस
8 अगस्त : चेयर कार में 38 वेटिंग
9 अगस्त : चेयर कार में 29 वेटिंग
10 अगस्त : चेयर कार में 18 वेटिंग
लखनऊ मेल
8 अगस्त 91 65 36
9 अगस्त 74 65 21
10 अगस्त 40 31 22
गोमती एक्सप्रेस
8 अगस्त : चेयर कार 38 वेटिंग, द्वितीय एसी 11 वेटिंग
9 अगस्त : चेयर कार 29 वेटिंग, द्वितीय एसी 6 वेटिंग
10 अगस्त : चेयर कार 18 वेटिंग, द्वितीय एसी 8 वेटिंग
फरक्का एक्सप्रेस
8 अगस्त 40 11
11 अगस्त 10 9
13 अगस्त 11 -