लखनऊ। कोहरे में ट्रेनों के बेहतर संचालन को दृष्टिगत रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन, सीतापुर सहित कई स्टेशनों के क्रू लांबी में सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया।
डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीतू एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कनौजिया की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इसमें लोको पायलटों, सहायक लोको पायलटों, ट्रेन मैनेजर, स्टाफ व संचालन से जुड़े रेलकर्मियों की काउंसिलिंग की गई। एडीआरएम नीतू ने कर्मचारियों से कोहरे में दृश्यता कम होने पर सिग्नल पहचान, फॉग सेफ डिवाइस का उपयोग, साप्ताहिक विश्राम एवं अन्य संरक्षा संबंधी उपायों पर गहन चर्चा की। उन्होंने सभी रेलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने एवं संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर द्वितीय अश्विनी कुमार तिवारी, सहायक मण्डल इंजीनियर आरके मिश्रा उपस्थिति रहे