फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमृत भारत एक्सप्रेस 18 घंटे लेट, डेढ़ दर्जन विमान घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहरे से बेपटरी ट्रेनों, विमानों का संचालन, यात्री परेशान



लखनऊ। कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों का संचालन पिछले दो हफ्ते से बेपटरी है। सोमवार को भी गोमतीनगर से दरभंगा के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 18 घंटे से अधिक देरी की शिकार हुई। उधर अमौसी एयरपोर्ट पर डेढ दर्जन से अधिक उड़ानें लेट रही, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

खास बात यह है कि पिछले कई दिनों से देरी की शिकार हो रही कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को बेहतर रहा। तेजस लखनऊ जंक्शन से सुबह 6:10 की जगह मामूली देरी से 6:32 बजे रवाना हुई। वापसी में नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस महज एक मिनट देरी से छूटी। दूसरी ओर गोमतीनगर से दरभंगा भंगा जाने वाली गाडी संख्या 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस 17:50 घंटे लेट रही। जबकि दरभंगा से आने वाली 15561 अमृत भारत एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से पहुंची। 20922 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस मानकनगर से रात 8:05 बजे की जगह छह घंटे देरी से रवाना हो सकी। इसी क्रम में 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 3:10 घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट सवा घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 3:40 घंटे, गाडी संख्या 20104 आजमगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस 10:42 घंटे लेट पहुंची। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन


इधर कोहरे में गुम हुए विमान
कोहरे के चलते विमानों का संचालन भी गडवडाया। मुंबई से लखनऊ आने वाली आइएक्स-1026 पौने तीन घंटे, रियाद से आने वाली एक्सवाइ-333 दो घंटे, मुंबई से आने वाली क्यूपी-1524 एक घंटे बीस मिनट, दिल्ली से आने वाली आइएक्स-1058 सवा घंटे, हैदराबाद से आने वाली 6-453 सवा तीन घंटे, जयपुर से आने वाली 63-7482 पौने चार घंटे, दिल्ली से आने वाली 6$-6614 दो घंटे, इंदौर से आने वाली 6$-7422 सवा तीन घंटे, मुंबई से आने वाली 6$-5088 एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन


देरी से इन विमानों का हुआ टेकऑफ
लखनऊ से आठ रूटों की उड़ानों का टेकऑफ सोमवार को देरी से हुआ। इस दौरान यात्री एयरपोर्ट परिसर व विमानों में ही इंतजार करते रहे। लखनऊ से मुंवड़े जाने वाली आइएक्स-1027 टाइ घंटे, रियाद जाने वाली एक्सवाड़-334 सवा दो घंटे, मुंबई जाने वाली क्यूपी-1526 सवा घंटे, पुणे जाने वाली आइएक्स-1617 एक घंटे वीस मिनट, दिल्ली स्ली जाने जाने वाली 6$-758 साटे तीन घंटे, इंदौर जाने वाली 63-7221 तीन घंटे, दिल्ली जाने वाली 63-6615 टाड़ घंटे व जयपुर जाने वाली 6ई-7027 साढ़े तीन घंटे लेट रही।।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें