गोंडा। देवीपाटन मंडल वासियों को अधिक सुविधा देने के लिए मंडल रेल प्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने डिवीजन में पांच जोड़ी ट्रेनें पैसेंजर ट्रेनें आगामी 2 जुलाई से चलाने का आदेश किया है। गोंडा से बहराइच, गोंडा से गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
कोविड-19 के मद्देनजर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद था। लोगों को गोंडा से बहराइच आने जाने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेन 2 जुलाई से चलाने का आदेश किया है। गोंडा से गोरखपुर, गोंडा से बहराइच, गोंडा से सीतापुर के लिए पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।