फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी समेत कई ट्रेनों का बदला रूट, सफर से पहले पढ़ें खबर

Fri, 16 Mar 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पूर्वी सीमांत रेलवे के अलीपुर द्वार रेल मंडल प्रशासन की ओर से नॉन इंटरलाकिंग का काम कराया जाएगा, जिससे 25 मार्च को नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12436) व चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) बदले हुए मार्ग से रवाना होगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, अलीपुर द्वार व समुकतला रोड होकर जाएगी। साथ ही राजधानी एक्सप्रेस का अलीपुर द्वार में दो मिनट ट्रेन का ठहराव रहेगा। ऐसे ही 24 और 25 मार्च को लालगढ़ से रवाना होने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, अलीपुर द्वार और समुकतला रोड और न्यू बोगाईगांव के रास्ते चलेगी।

ट्रेन अलीपुर द्वार, बिन्नागुड़ी व न्यू माल स्टेशन पर रुकेगी। 26 मार्च को डिब्रूगढ़-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस व 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस संचालित होगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर चंडीगढ़-डापर रेलवे सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल (04924) 22 मार्च को और गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल (04923) 23 मार्च को निरस्त रहेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन पैसेंजर ट्रेनें निरस्त

18 मार्च से पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग करेगा, जिससे 55050 लखनऊ जंक्शन-नकहा जंगल पैसेंजर, 55032 डालीगंज-नकहा जंगल पैसेंजर व 5031 नकहा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें