हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन के कारण रेलवे ने 21 फरवरी को गोरखधाम सहित कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 21 फरवरी को गोरखपुर से चलने वाली 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर से चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
वहीं दूसरे रास्ते से बेगमपुरा के आने के कारण जम्मूतवी से लखनऊ आने वाले सैकड़ों यात्री छूट गए। छूटे यात्रियों ने हंगामा किया। ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस जम्मूतवी के बजाय पठानकोट के रास्ते शनिवार को रवाना किया, इससे बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ नहीं आ सके।