चेहल्लुम पर आज यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
शिया समुदाय का जुलूस दोपहर एक बजे नाजिम साहब के इमामबाड़े से शुरू हुआ है। वहीं, सुन्नी समुदाय बादशाहनगर करबला में ताजिया दफनाएगा। डायवर्जन दोपहर 12 बजे से जुलूस खत्म होने तक रहेगा।
इधर से न जाएं
•कमला नेहरू क्रॉसिंग से पाटानाला चौकी की ओर यातायात प्रतिबंधित है।
•याहियागंज (रकाबगंज) से आने वाला यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा रहा है। •नक्खास तिराहे से बाएं टुड़ियागंज की ओर आवागमन बंद है। •ऐशबाग से आने वाले वाहन लाल माधव तिराहे से दाहिने टुड़ियागंज एवं बाएं मिल एरिया और बुलाकी अड्डा की ओर नहीं जा सकते। •लंगड़ा फाटक से आने वाले वाहन जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग से रणजीत सिंह बिल्डिंग हो नहीं जा सकते। •राजाजीपुरम की ओर से आने वाले वाहन मिल एरिया तिराहे से आगे नहीं जा सकते। •तेजीखेड़ा (हरदोई) रेलवे क्रॉसिंग से करबला राजाजीपुरम की ओर वाहन नहीं जा सकते।
यहां भी डायवर्जन
•महानगर चौराहे से बादशाह नगर की ओर यातायात प्रतिबंधित। •निशातगंज पुल के नीचे से यातायात बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकता। •कुकरैल बंधा तिराहे से यातायात बादशाह नगर चौराहे की ओर नहीं जा सकता। •समथर पेट्रोल पंप तिराहे से बादशाह नगर की ओर से यातायात नहीं जा सकता। •लेखराज मार्केट तिराहे से सिटी बसें कुकरैल बंधे की ओर नहीं जा सकतीं। •फैजाबाद रोड से आने वाली रोडवेज बसें और बड़े वाहन बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकते। •आईटी चौराहे से फैजाबाद रोड जाने वाली रोडवेज व सिटी बसें निशातगंज/बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकतीं।