फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर के निशातगंज चौराहे पर बदलेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमती तट पर बने ग्रीन कॉरिडोर के निशातगंज चौराहे पर फंस रहे ट्रैफिक को आसान करने के लिए अब इसमें बदलाव किया जाएगा। हनुमान सेतु की तरह यहां भी यूटर्न बनाया जाएगा। एलडीए इसकी योजना बना रहा है, जिसमें ट्रैफिक विभाग की मदद ली जा रही है। इस चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या अमर उजाला कई बार उठा चुका है।जो योजना बनाई जा रही है, उसमें हजरतगंज की ओर से आने वाला ट्रैफिक सीधे निशातगंज चौराहा पार करते हुए महानगर के गोल चौराहे की ओर नहीं जाएगा। इसे पहले बीरबली साहनी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगी और फिर थोड़ा आगे जाकर यूटर्न लेने के बाद वापस निशातगंज चौराहे पर आकर बाएं होकर महानगर के गोल चौराहे की ओर जाएगा। यह हनुमान सेतु के पास बनाए गए यूटर्न की तरह होगा। यहां भी परिवर्तन चौक से आईटी चौराहे की ओर जाने वाले ट्रैफिक को नए बने हनुमान सेतु चौराहे पर पहले नदवा वाली रोड की ओर मुड़ना पड़ता है और फिर आगे जाकर यूटर्न लेकर लौटना पड़ता है। इसके बाद यातायात चौराहे पर आकर सीधे आईटी चौराहे की ओर निकल जाता है।
विज्ञापन

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

ग्रीन काॅरिडोर पर निशातगंज चाैराहा जहां उलझता है ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें