फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेड़ गिरने से आवागमन ठप, रोकी गईं ट्रेनें

Fri, 27 Sep 2024 07:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ के मोहनलालगंज स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को पेड़ गिरने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। लखनऊ और रायबरेली के बीच दौड़ने वाली पंजाब मेल, जनता मेल समेत कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। आवागमन बहाल होने पर ट्रेनें चलाई गईं, लेकिन लेटलतीफी बहुत ज्यादा बढ़ गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


मोहनलालगंज के निकट पेड़ गिरने की घटना उस समय हुई, जब लखनऊ से रायबरेली के लिए पंजाब मेल रवाना हो चुकी थी। यातायात ठप होते ही अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को रास्ते में रोक दिया गया। यह गाड़ी तीन घंटे तक रास्ते में खड़ी रही। जब यह ट्रेन रायबरेली पहुंची तो लेटलतीफी बढ़कर साढ़े चार घंटे हो गई।

लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस भी रास्ते में रुकी रही। इससे यह ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर ढाई घंटे से ज्यादा देर से पहुंची। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेेनें रायबरेली जिले में कई जगह रोकी गईं। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल बछरावां में 20 मिनट रुकी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर दो घंटे हो गई। बनारस-देहरादून जनता मेल रायबरेली, हरचंदपुर, कुंदनगंज स्टेशनों पर देर तक रोकी गई, जिससे लेटलतीफी सवा घंटे हो गई।
विज्ञापन


प्रयागराज से चलने वाली कई ट्रेनें भी नियंत्रित की गईं। प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत आधे घंटे से ज्यादा देर से आई। प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी पौने दो घंटे और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी सवा घंटे प्रभावित हुई। इन्हें प्रयागराज से ऊंचाहार के बीच रोका गया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे, बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।

बुधवार रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने पांच घंटे व प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर तीन घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि मोहनलालगंज में पेड़ गिरने से जनता मेल, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें