फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को इस रूट की ये पांच ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Fri, 16 Oct 2015 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलकुशा से मल्हौर के बीच गोमती नदी पर बने नए पुल पर रेलवे ट्रैफिक डायवर्ट करने का काम शुक्रवार से शुरू होगा। इसके चलते रविवार को पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों के मुताबिक, इस ट्रैक डायवर्जन के बाद पुल से गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार तीन गुना हो जाएगी। इससे ट्रेनों के आउटर पर रुकने का वक्त भी कम हो जाएगा।

अभी तक गोमती पर बने पुराने पुल से बाराबंकी रूट की ट्रेनों का संचालन होता था। पुल काफी जर्जर होने के चलते रेल यातायात सुगमता से नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए हाल ही में नया पुल बनाया गया। रेल अधिकारी करीब छह माह से नए पुल पर ट्रैक डायवर्ट करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भी भेजा गया था। अब इस कार्य की अनुमति मिल गई है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
•ट्रेन नंबर 64232 लखनऊ-बाराबंकी मेमो
•ट्रेन नंबर 64271 बाराबंकी-लखनऊ मेमो
•ट्रेन नंबर 64234 लखनऊ-बाराबंकी मेमो
•ट्रेन नंबर 64273 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन
•ट्रेन नंबर 14221-14222 कानपुर फैजाबाद
विज्ञापन

आज-कल दो-दो घंटे बंद रहेगा रूट

शुक्रवार से डाउन लाइन के ट्रैक को पहले ब्लॉक देकर नए ट्रैक से जोड़ा जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को दो-दो घंटे बाराबंकी का रूट बंद रहेगा। इसके बाद रविवार को छह घंटे इस रूट को बंद किया जाएगा। इसके चलते पांच ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं कुछ का रूट भी परिवर्तित किया गया है।

पुल पर 90 किमी. की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
रेलवे आधिकारियों के मुताबिक इससे जो गाड़ियां अभी तीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरती हैं, उनकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो जाएगी। इससे आउटर पर गाड़ियों को रोकने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसका फायदा मुख्य रूप से बाराबंकी, गोरखपुर, गोंडा, फैजाबाद आदि रूट की गाड़ियों को मिलेगा।

ये ट्रेनें भी प्रभावित
•ट्रेन नंबर 64253 लखनऊ-कानपुर मेमो लखनऊ जंक्शन के बजाय चारबाग से चलेगी
•ट्रेन नंबर 13308 लखनऊ-फिरोजपुर-धनबाद एक्स लखनऊ के बजाय फैजाबाद से धनबाद को जाएगी
•ट्रेन नंबर 54334 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस लखनऊ के बजाय फैजाबाद से रवाना होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें