लखनऊ। हुसैनगंज में बर्लिंगटन चौराहा स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में रविवार शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। मौके पर हजरतगंज फायर स्टेशन से एक दमकल की एक गाड़ी के साथ पहुंचे दमकल कर्मियों एक घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ माम चंद्र बडगूजर ने बताया कि घटना के समय बूथ बंद था। कोई जनहानि नहीं हुई। आग का कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।