फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बदला ट्रैफिक प्लान, कुछ रास्ते बंद तो कई रूट बदले, जनता के लिए भी जारी किए गए निर्देश

Sun, 08 Nov 2020 01:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
त्योहारों पर खरीदारी के लिए अमीनाबाद में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

त्योहारों पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ से पूरे शहर में जाम नजर आता है। आम जनता से लेकर वीआईपी तक के वाहन इसमें फंसे रहते हैं। इस मुसीबत से निपटने के लिए यातायात विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत शहर के कई रास्तों को बंद किया गया है तो कुछ जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। यह व्यवस्था धनतेरस से एक-दो दिन पहले लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जनता से भी त्योहार पर खरीदारी के लिए कार लेकर बाजार जाने से बचने की अपेक्षा भी जताई है। एडीसीपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि जाम की सबसे बड़ी वजह बाजारों में अतिक्रमण के अलावा लोगों का एक साथ कारें लेकर सड़क पर निकलना और इधर-उधर खाली जगह पर वाहन खड़े करना है। ऐसे में बाजारों में अतिक्रमण से निपटने के लिए व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। बाकी जिम्मेदारी आम जनता की है।

पार्किंग में ही खड़ी करें कार: एडीसीपी ट्रैफिक ने यह भी कहा कि लोग कार के बजाय सार्वजनिक वाहनों या दोपहिया से निकलें तो जाम से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। अगर कोई कार लेकर निकलता भी है तो पार्किंग में ही उसे खड़ा करे। सड़क या इधर-उधर वाहन खड़ा करने से सामान्य यातायात बाधित होता है।

विज्ञापन

योजना: गणेशगंज से अमीनाबाद का रास्ता बंद किया जाएगा

अमीनाबाद बाजार में त्योहार पर पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। एक तरफ लाटूश रोड और नजीराबाद रोड तो दूसरी ओर बीएन वर्मा रोड और बांसमंडी से गणेशगंज तक की सड़क पर वाहन खड़े होने से पूरा इलाका जाम से कराह उठता है। ऐसे में अगर अमीनाबाद के चारों तरफ ट्रैफिक लोड कम कर दिया जाए तो यातायात ठीक ढंग से चलाया जा सकता है।

इसके लिए गणेशगंज वाली सड़क को बंद करने की योजना है। यहां से कोई भी बड़ा वाहन अमीनाबाद की ओर नहीं जा सकेगा। लाटूश रोड, नजीराबाद रोड और बीएन वर्मा रोड पर अमीनाबाद बाजार के अंतिम सिरे को बैरीकेडिंग लगाकर बंद कराया जाएगा।

हजरतगंज में ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

- चारबाग से आने वाले वाहन अटल चौक से बाएं मेफेयर तिराहा, अलका तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये अशोक मार्ग से बाएं लीला सिनेमा रोड और सप्रू मार्ग से शाहनजफ रोड होकर सिकंदरबाग से आगे जाएंगे।

- लीला सिनेमा रोड से सभी वाहन बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से बाएं मेफेयर तिराहे से हजरतगंज और दाएं डनलप तिराहे से सहारागंज मॉल की ओर जा सकेंगे।

- सप्रू मार्ग से वाहन डनलप तिराहे से बाएं बैंक ऑफ इंडिया होते हुए गंज, दाएं सहारा मॉल से शाहनजफ रोड जा सकेंगे।

- सिकंदरबाग से शाहनजफ रोड होते हुए सहारागंज मोड़ से बाएं डनलप तिराहा, बैंक ऑफ इंडिया होते हुए मेफेयर, हजरतगंज, सहारागंज मोड़ से सीधे चिरैयाझील होते हुए जा सकेंगे।

- हजरतगंज में शॉपिंग के लिए आने वाले लोग लीला सिनेमा रोड से मल्टीस्टोरी पार्किंग के पिछले गेट से प्रवेश कर वाहन खड़े करेंगे। इसके बाद मोती   महल की तरफ स्थित अगले गेट से पैदल निकलकर खरीदारी के लिए जा सकेंगे।

चौक से सवारी वाहन सीधे अमीनाबाद नहीं जा सकेंगे: चौक के हैदरगंज और सआदतगंज की ओर से आने वाले वाहन नक्खास तिराहे से नादान महल रोड होकर यहियागंज, रकाबगंज पुल होकर अमीनाबाद नहीं जा सकेंगे। ये नक्खास तिराहे से सीधे मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

ज्यादा ट्रैफिक वाले स्थानों से लोड कम करने की कवायद

त्योहार के अलावा आम दिनों में जिन सड़कों पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही होती है, वहां ट्रैफिक लोड घटाने के लिए स्थानीय दुकानदारों और व्यापार मंडल के लोगों से बातचीत की जा रही है। हमेशा जाम से जूझने वाले हैदरगंज और डीएवी कॉलेज वाले रास्ते पर पुल बनने से जाम से काफी राहत मिलेगी।

आम जनता के लिए निर्देश
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सड़क या नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें।
- वाहन सिर्फ मल्टीस्टोरी या अंडरग्राउंड पार्किंग अथवा खड़ी करने को चिह्नित जगहों पर ही खड़ा करें।
- नक्खास, अमीनाबाद, चौक, निशातगंज, आलमबाग, अलीगंज में कार से जाने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें