फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनवरी में शुरू हो जाएगा ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज पर ट्रैफिक

विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर पुल।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज जनवरी में शुरू हो जाएगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसकी तारीख की घोषणा होनी बाकी है। इसके शुरू होने से रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में आसानी होगी। वह गोमतीनगर से हनुमान सेतु पांच मिनट में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि गोमतीनगर के समतामूलक चौक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। निशातगंज चौराहे की रिडजाइनिंग भी हो गई है। इसकी फिनिशिंग चल रही है। उसके आगे बीरबल साहनी मार्ग होते हुए हनुमान सेतु तक सड़क चौड़ीकरण हो गया है, अब उस पर डामर पड़ना है। अभी ठंड अधिक है। ऐसे में इसे करीब दो सप्ताह तक नहीं किया जाएगा। वहीं, हनुमान सेतु तक जाने वाले फ्लाईओवर का काम भी पूरा हो गया है। यहां चौराहा बनाया जा रहा है।
पहले फेज का भी होगा लोकार्पण
आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है ओर उस पर करीब डेढ़ साल से ट्रैफिक भी चल रहा है। हालांकि, इसका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। अब जो कार्यक्रम बनाया जा रहा है, उसमें मुख्यमंत्री दोनों फेज का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

Iलोकार्पण के साथ ही ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज के रूट पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। जैसे ही मुख्यमंत्री का समय मिले, लोकार्पण हो जाएगा।I
विज्ञापन

I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI

ग्रीन कॉरिडोर पुल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें