फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा के रोड शो से कानपुर रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
रोड शो के कारण लगा जाम।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के चलते शनिवार को कानपुर रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। करीब 11 बजे नादरगंज तिराहे के पास कानपुर से लखनऊ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इससे सरोजनीनगर थाने तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

अमौसी रेलवे स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र से आने वाला यातायात भी प्रभावित हुआ। यहां करीब डेढ़ घंटे तक नादरगंज तिराहे से अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर गिंदनखेड़ा और औद्योगिक क्षेत्र के अंदर सीपेट तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। भीषण गर्मी और तेज धूप में जाम में फंसे लोग काफी परेशान नजर आए। जाम के दौरान नादरगंज तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और राहगीरों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। भाजपा अध्यक्ष के एयरपोर्ट से निकल जाने के काफी देर बाद दोपहर करीब 12:15 बजे ट्रैफिक बहाल हो सका।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

रोड शो के कारण लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें