फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब मानकनगर से कानपुर सेंट्रल के लिए चलेगी मेमू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 14 सितंबर तक निरस्त की गई लखनऊ-कानपुर मेमू शनिवार से बहाल कर दी गई है। इसे मानकनगर स्टेशन से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कॉन्कोर्स का काम चल रहा है। इस कारण ट्रेन 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू और 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू को 14 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया था। हालांकि, दैनिक यात्रियों की मांग को देखते हुए इन्हें बहाल कर दिया गया है। 64214 मेमू अब चारबाग के बजाय मानकनगर तक ही आएगी तथा वापसी में 64203 मानकनगर से ही कानपुर के लिए चलेगी। ट्रेन लखनऊ से मानकनगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें