लखनऊ। नाग पंचमी पर सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में कार्यक्रमों के कारण यातायात व्यवस्था बदली गई है। बदली यातायात व्यवस्था बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिरों के आसपास लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने डायवर्जन की जानकारी दी।
यह रहेगा डायवर्जन
- डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां का यातायात आईटी चौराहा और डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेगा।
- हनुमान सेतु मंदिर चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर और डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा या सुभाष चौराहे होकर जा सकेगा।
- डालीगंज चौराहे से यातायात ग्रीन कॉरिडोर और मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा और आईटी चौराहे होकर जा सकेगा।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल से यातायात मंदिर की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात हनुमान सेतु मंदिर चौराहा और डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहे होकर जा सकेगा।
- बुद्धेश्वर चौराहे से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेगा।
- पाल तिराहे की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- आगरा एक्सप्रेसवे की ओर से सीतापुर रोड जाने वाले वाहन मोहान मोड़ और तिकोनिया तिराहे से होते हुए बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जा सकेंगे।
- दुबग्गा तिराहे की तरफ से तिकोनिया तिराहा और बाराबिरवा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
- बाराबिरवा चौराहे और मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड व दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
- नहर तिराहे से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात मोहान रोड तिराहा और तिकोनिया तिराहे से होकर जा सकेगा।