फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में डायवर्जन: इकाना में भारत-दक्षिण अफ्रीका का टी-20 मुकाबला, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानें- सही रूट

Tue, 16 Dec 2025 08:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इकाना स्टेडियम में भारत–दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के चलते 17 दिसंबर को लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक शहीद पथ पर भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
बुधवार को मैच से पहले दोनों टीमों ने किया अभ्यास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका के क्रिकेट मैच के लिए यातायात में बदलाव रहेगा। शहीद पथ पर भारी वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी है।
विज्ञापन


- मैच के कारण शहीद पथ पर दोपहर दो बजे से रात नौ बजे के मध्य वाहनों का दबाव रहने की संभावना है। दर्शकों के अतिरिक्त कानपुर, एक्सप्रेसवे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

- इकाना स्टेडियम की पार्किंग में जाने वाले सभी बड़े वाहनों को अहिमामऊ चौराहे से होकर जाना पड़ेगा। यहां पहुंचने के लिए शहीद पथ के अतिरिक्त अर्जुनगंज, कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।
विज्ञापन


- 17 दिसंबर की रात भारी, बड़े वाहनों का डायवर्जन, नो-एंट्री का समय रात 11 बजे के बजाय क्रिकेट मैच के खत्म होने के बाद यातायात सामान्य होने तक रहेगा। आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

यातायात में इस तरह होगा बदलाव

- अयोध्या रोड से वाहन कमता तिराहे से शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कमता तिराहे, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे, समतामूलक चौराहे, लालबत्ती चौराहे, करियप्पा चौराहे, तेलीबाग चौराहे, बाराबिरवा चौराहे या इंदिरा नहर चौराहे से होकर किसान पथ जा सकेंगे।

- शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे से वाहन शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाराबिरवा चौराहे, बंगलाबाजार चौराहे, तेलीबाग चौराहे, करियप्पा चौराहे, लालबत्ती चौराहे, 1090 चौराहे, दरोगाखेड़ा होते हुए किसान पथ होकर जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर से आने-जाने वाले बड़े वाहन अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कबीरपुर तिराहे से किसान पथ होकर आ-जा सकेंगे।

- सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन अमूल तिराहे से अहिमामऊ चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट होकर लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर जा सकेंगे।

- उतरेटिया अंडरपास चौराहे, रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहे, कमता तिराहे, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मोहनलालगंज होते हुए तेलीबाग चौराहे, बाराबिरवा चौराहे, करियप्पा चौराहे व हरीकंशगढ़ी से किसान पथ होते हुए जा सकेंगे।

- हुसड़िया अंडरपास चौराहे की तरफ से वाहन अहिमामऊ चौराहे, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन शहर से होकर 1090 चौराहे होते हुए आगे जा सकेंगे।

- लालबत्ती चौराहे की तरफ से बड़े वाहन अहिमामऊ चौराहे, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन लालबत्ती चौराहे से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग, बंगला बाजार चौराहे, बाराबिरवा चौराहे से आगे जा सकेंगे।

- सीएमएस मोड़ सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अंडरपास चौराहे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सुल्तानपुर रोड से बांए अंसल होते हुए जा सकेंगे।

- कमता शहीद पथ तिराहे से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हाॅस्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएंगे। (शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर दोपहर 2 बजे से रात्रि में मैच खत्म होने तक यू-टर्न प्रतिबंधित रहेगा एवं अहिमामऊ रैंप से उतरकर मात्र बाएं ओर जाने की अनुमति होगी।)

- अहिमामऊ से प्लासियो मॉल की तरफ यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन अहिमामऊ चौराहे, एचसीएल तिराहे, संस्कृत तिराहे से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहे होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें