फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मोहर्रम पर आज शाम से बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, जानें- रूट परिवर्तन

Tue, 11 Sep 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर मंगलवार शाम पांच बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी यातायात रविशंकर निम ने बताया कि जुलूस की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन जारी रहेगा।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग से पक्का पुल होकर बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेगा।
- हरदोई रोड की तरफ  से आने वाले सभी प्रकार के वाहन कोनेश्वर चौराहा से घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे।

- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाला यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की ओर जाने वाले यातायात पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेगा।
- हुसैनाबाद तिराहा से कोई भी यातायात छोटा इमामबाड़ा होकर घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा।

- तहसीनगंज तिराहा से कोई भी वाहन हुसैनाबाद की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- चौक चौराहा से सामान्य यातायात खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कालेज होकर नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी) की तरफ नहीं जा सकेगा।

- मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नीबू पार्क तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- तिराहा शहमीना रोड से पक्का पुल होकर बड़ा इमाम बाड़ा की तरफ सामान्य यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

- नीबू पार्क (रूमी गेट) चौराहा से किसी प्रकार का यातायात बड़ा इमामबाड़ा/घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ सामान्य यातायात बंद रहेगा।
- मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहे सामान्य यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ नहीं जा सकेगा।

- पक्का पुल व बड़ा इमामबाड़ा से छोटा इमामबाड़ा तक जुलूस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट चौकी) की तरफ यातायात पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

इधर से जाएं

- सीतापुर रोड से आने वाला यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग/ओवरब्रिज से कपूरथला, आईटी चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- हरदोई रोड की तरफ  से आने वाला यातायात चौक चौराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

- कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाला यातायात डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने के लिए शाहमीना तिराहा से बाएं मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर होकर जाना होगा।

- हुसैनाबाद (रामगंज) तिराहा से तहसीनगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें।
- खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज से चौक चौराहा के रास्ते से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर मेडिकल कालेज चौराहा या कोनेश्वर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहा से मेडिकल कॉलेज चौराहा/चौक से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- तिराहा शहमीना रोड से मेडिकल कॉलेज चौराहा/डालीगंज पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहा से रकाबगंज पुल/बाजार खाला होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहा मेडिकल कॉलेज चौराहा रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- कुड़िया घाट रोड तिराहा  से बंधा रोड या नये ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

एंबुलेंस को छूट
जुलूस के दौरान चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस व आवश्यक सेवाओं के वाहन को छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें