फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बदलेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

लखनऊ। सावन का महीना बुधवार से शुरू हो रहा है। राजधानी के कई शिवालयोें में मेले का आयोजन किया जाता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है। सावन के सभी सोमवार और बुधवार को राजधानी के कुछ इलाकों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी यातायात पुर्णेंदु सिंह केमुताबिक, प्रत्येक सोमवार (22 व 29 जुलाई, 5 व 12 अगस्त) सभी शिवालयों व मंदिरों और प्रत्येक बुधवार (17, 24 व 31 जुलाई और 7 अगस्त ) को बुद्घेश्वर महादेव मंदिर मोहान रोड पर मेले व भक्तों की भीड़ को देखते हुए यातायात में बदलाव किया गया है। एएसपी ट्रैफिक केमुताबिक , एंबुलेंस, दमकल गाड़ियों, स्कूल वाहन और शव वाहन को नहीं रोका जाएगा। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 0522 2481009, 1073, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर रहेगी रोक
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
- मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहे से मंदिर की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
इन रास्तों का करें प्रयोग
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड से जाने वाले वाहन आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- मनकामेश्वर मंदिर से नदवा की तरफ जाने वाले वाहन हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
- बुद्घेश्वर चौराहे से सर्विस रोड या ओवर ब्रिज के ऊपर से वाहनों के जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें