फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगा शहर में रूट डायवर्जन

Fri, 24 Jan 2014 10:14 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास के अवसर पर 24 जनवरी व 26 जनवरी को आयोजित परेड को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान परेड मार्ग रेलवे स्टेडियम, चारबाग से केकेसी तिराहा, गुरु गोविंद सिंह तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, अलका तिराहा, मेफेयर तिराहा, हिंदी संस्थान तिराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

परेड के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया परिवर्तन सुबह आठ बजे से परेड समाप्ति तक लागू रहेगा।

आलमबाग, मवैया से चारबाग जाने वाले वाहन लाटूश रोड से बांसमंडी होकर जाएंगे। सदर और बूचड़ी ग्राउंड की ओर जाने वाले वाहन गन फैक्ट्री चौराहे से केकेसी नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन


उदयगंज तिराहा से माता सुग्गा देवी मार्ग होकर गंदा नाला के पास स्टेशन रोड से उदयगंज नहीं जा सकेंगे। सदर ओवर ब्रिज से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन बंदरिया बाग से आगे नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग चौराहा से हुसैनगंज जाने वाले वाहन ओडियन तिराहे होकर जाएंगे।

नावेल्टी चौराहा से कैपिटल तिराहे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सिंचाई भवन से एनेक्सी और हुसैनगंज जाने वाले वाहन लाल बहादुर शास्त्री तिराहा होकर नहीं जा सकेंगे।

रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी और कंधारी बाजार चौराहा के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल चौराहा के बीच यातायात बंद रहेगा।

हजरतगंज चौराहा से सुभाष चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा के बीच प्रतिबंध रहेगा। लालबाग चौराहा से मेफेयर तिराहे के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज और हजरतगंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। गोल्फ क्लब चौराहा से हजरतगंज की ओर यातायात नहीं जा सकेगा।जनपथ के पीछे से कोई यातायात जनपथ मार्केट हजरतगंज नहीं जा सकेगा।

डनलप तिराहे एवं बैंक आफ इंडिया से होकर यातायात अलका तिराहे होकर नहीं जा सकेगा। चिरैया झील एवं मोती महल लॉन तिराहे से यातायात स्टेट बैंक तिराहा, एमजी मार्ग एवं हिन्दी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा।

नरही एवं वाईएमसीए बिल्ंिडग से वीआईपी गेस्ट हाउस होकर मीराबाई तिराहे से हजरतगंज की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।

अतिथि गण की पार्किंग व्यवस्था
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की फ्लीट विधानसभा के गेट नंबर 1 से 3 की बीच पार्क होगी। सचिवालय पास धारकों के वाहन सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेश कर नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क होंगे।
विज्ञापन


ओबी वैन विधानसभा के सामने बीजेपी कार्यालय के सामने त्रिलोकी नाथ मार्ग की ओर पार्क होंगे। पत्रकारों के वाहन जनपथ मार्केट पार्किंग एवं त्रिलोकी नाथ मार्ग पर पार्क होगा।

ड्यूटी पर नियुक्त प्रशासनिक व अन्य विभागों के अधिकारियों के वाहन नगर निगम कार्यालय के बीच रोड पर पार्क होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें