फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल है आंबेडकर जयंती, भूलकर भी न निकले इन रास्तों पर

Fri, 13 Apr 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को राजधानी में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


जो शनिवार सुबह से कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। एएसपी ट्रैफिक रविशंकर निम के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन से एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वैन, शव वाहन को मुक्त रखा गया है। किसी इमरजेंसी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।


इधर से न जाएं : 

- गांधी सेतु (1090) चौराहे से आंबेडकर परिवर्तन स्थल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- समता मूलक चौराहे से आंबेडकर परिवर्तन स्थल की ओर जाने वाले यातायात पर रोक रहेगी।
- आंबेडकर उद्यान चौराहे से परिवर्तन स्थल की ओर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।
Trending Videos

यहां है छोटे वाहनों की पार्किंग का इंतजाम

- फोटो : डेमो
इधर से जाएं 
- गांधी सेतु से जाने वाले वाहन समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- समतामूलक चौराहे से आंबेडकर परिवर्तन स्थल जाने वाले वाहनों को डिगडिगा चौराहे से जाना होगा।
- आंबेडकर उद्यान चौराहे से हजरतगंज की तरफ आने वाले वाहन डिगडिगा चौराहा होकर जा सकेंगे।

पार्किंग का इंतजाम
एएसपी ट्रैफिक के मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए पांच स्थान तय किए गए है। इसमें दो स्थानों पर छोटे और तीन स्थान पर बड़े वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

छोटे वाहनों की पार्किंग
- कैसरबाग, हजरतगंज की तरफ से आने वाले छोटे वाहन गांधी सेतु, समता मूलक चौराहे से दाहिने ताज होटल के सामने से सामाजिक प्रतीक स्थल पुल के नीचे से सीधे वीआईपी गेट केआगे से सहारा शहर के पीछे सड़क किनारे रेलवे लाइन तक पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
- गोमतीनगर/ हुसड़िया शहीद पथ की तरफ से आने वाले वाहन आंबेडकर उद्यान चौराहा से बीबीडी अकादमी के अंदर पार्किंग करेंगे।
 
विज्ञापन

बड़े वाहनों की पार्किंग स्थल

- फोटो : डेमो
बड़े वाहनों की पार्किंग
- फैजाबाद रोड/सीतापुर रोड की तरफ से कार्यक्रम में आने वाले वाहन कमता शहीद पथ तिराहे से हुसड़िया शहीद पथ पुल के नीचे उतरकर दयाल पैराडाइज चौराहे से सहारा शहर ओवर ब्रिज के नीचे सड़क के किनारे पार्किंग करेंगे।
- कानपुर रोड/रायबरेली रोड/सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन शहीद पथ से नीचे उतरकर जीवन प्लाजा से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए सहारा शहर के पीछे सड़क पर पार्किंग करेंगे।
- हरदोई रोड/मोहान रोड की ओर से आने वाले बड़े वाहन दुबग्गा, पक्का पुल, डालीगंज पुल, क्लार्क अवध, तिराहा, चिरैया झील, लक्ष्मण मेला बंधा, बैंकुठ धाम तिराहा, गांधी सेतु, समतामूलक चौराहे से कार्यक्रम स्थल पहुंच कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सहारा शहर के पीछे पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें