फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज पर कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, न जाएं इन रास्तों पर

Thu, 30 May 2019 04:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि आसिफी इमामबाड़ा में दोपहर 12 बजे और टीले वाली मस्जिद पर एक बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से नमाज समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

विज्ञापन


इधर न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ  से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहा से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर।
- पक्का पुल खदरा तिराहा से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर।
- हरदोई रोड/बालागंज से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ।
- कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ।

- नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ ।
- चौक तिराहेे से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे की ओर।
- मेडिकल/कमला नेहरू चौराहे से फूल मंडी, खुनखुनजी गर्ल्स कॉलेज होकर नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे की तरफ से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ।
- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर से पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की तरफ।
- शाहमीना तिराहा/कैसरबाग की तरफ से हरदोई रोड की ओर पक्का पुल व बड़ा इमामबाड़ा की तरफ।

विज्ञापन

देखें- इधर से जाएं

डेमो
इधर से जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ  से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर-8 निरालानगर से आईटी की ओर।
- पक्का पुल खदरा तिराहे से पक्कापुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पुल के रास्ते।
- हरदोई रोड/बालागंज से कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर।
- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात चौक चौराहा, मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना या नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से नया पुल होकर।
- नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहे से कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर।

- चौक तिराहेे से कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल (कमला नेहरू) चौराहा होकर।
- मेडिकल/क मला नेहरू चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर।
- शाहमीना तिराहे से मेडिकल कॉलेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर।
- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर आईटी, कपूरथला, पुरनियां होकर।
- कैसरबाग की तरफ से हरदोई रोड पर शाहमीना तिराहा से बाएं मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर।

इन्हें मिलेगी छूट
प्रतिबंधित रूट पर एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को अनुमति होगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर - 0522 2481009, 9454405155, 1073 पर संपर्क करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें