फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन रुटों पर भूल कर भी न जाएं, बदली रहेगी यातायात व्यावस्था

Sun, 28 Jul 2019 01:10 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैफिक डाइवर्जन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्योगों के दूसरे शिलान्यास समारोह के चलते रविवार रविवार सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि इस दौरान भारी वाहनों के शहर से गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा।  
विज्ञापन


       इधर न जाएं
  • लोहिया पथ से पिकप ओवरब्रिज के रास्ते इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। 
  • सीआरपीएफ  कार्यालय तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। 
  • विजयीपुर अंडरपास चौराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा। 
  • न्यू हाईकोर्ट मोड़ फैजाबाद रोड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा। 
  • हेरिटेज पैराडाइज तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ । 
  • कमता शहीद पथ तिराहा व बीबीडी विराज टॉवर तिराहे से न्यू हाईकोर्ट गेट नंबर-7, नगर नियोजन कार्यालय। 
  • शहीद पथ व कठौता चौराहे से पिकप पुल, हाईकोर्ट मोड़ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर रेलवे ग्राउंड तिराहे के बीच टैक्सी पर प्रतिबंध। 
  • वीवीआईपी/वीआईपी आवागमन के दौरान एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 

इधर से जाएं

  • लोहिया पथ से पॉलीटेक्निक चौराहे से होकर।
  • सीआरपीएफ  कार्यालय तिराहे से समाज कल्याण कार्यालय चौराहे से मानवाधिकार आयोग कार्यालय तिराहा होकर। 
  • विजयीपुर अंडरपास चौराहे से सर्विस रोड से कमता शहीद पथ तिराहा या सिनेपॉलिस से न्यू मधुरिमा होटल होकर। 
  • न्यू हाईकोर्ट मोड़ अयोध्या रोड से सुषमा हाॅस्पिटल, पॉलीटेक्निक चौराहे से होकर। 
  • हेरिटेज पैराडाइज तिराहे से मधुरिमा होटल या सिनेपॉलिस होकर। 
  • कमता शहीद पथ तिराहा, सुषमा हाॅस्पिटल, पॉलीटेक्निक या विजयीपुर अंडरपास चौराहे से सीधे सर्विस रोड से सिनेपॉलिस होकर।

आकस्मिक सेवा में छूट 
किसी व्यक्ति की अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूल वाहन, शव वाहन, अग्निशमन वाहन आदि को छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर - 0522 2481009, 1073, 7311190195,  9454405155 पर संपर्क करना होगा। 
 
विज्ञापन

भारी वाहन शहर के बाहर से गुजरेंगे

  • कानपुर से आने वाले भारी वाहन बनी मोड़ से सरोजनीनगर, कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट, शहीद पथ न जाएं।
  • शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से शहीद पथ होकर अहिमामऊ, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, कमता शहीद पथ गोमतीनगर नहीं जा सकेंगे।
  • बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे। 
  • रायबरेली रोड से मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेठिया शहीद पथ, की ओर। 
  • सुल्तानपुर रोड से गोसाईगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर। 
  • कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ। 
  • अयोध्या/बाराबंकी से कमता शहीद पथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें