- विधान भवन पर झंडारोहण के समय विधानसभा मार्ग पर रायल होटल तथा हजरतगंज के बीच यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से कटाई पुल, लालबत्ती, बंदरिया बाग से डीएसओ, हजरतगंज की ओर प्रतिबंध रहेगा।
इधर से जाएं
- कानपुर रोड, चारबाग से बडे़ वाहन केकेसी तिराहा से लोको चौराहा होते हुए जाएं।
-चारबाग से स्टेशन रोड गुरु गोविंद सिंह मार्ग (राणा प्रताप चौराहा) से छोटे वाहन बर्लिंग्टन चौराहा से बाएं मुड़कर कैसरबाग/सदर कैंट की जाएं।
- फैजाबाद रोड/निशातगंज होकर बड़े वाहन संकल्प वाटिका से बाएं बैकुंठ धाम, पीएनटी, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरिया बाग, लालबत्ती, कटाई पुल होकर जा सकेंगे।
- निशातगंज/पीएनटी की तरफ से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से सहारागंज शाहनजफ तिराहा होकर जा सकेंगे।
- चिरैयाझील/शाहनजफ तिराहा से छोटे वाहन सिकंदरबाग से वाईएमसीए चौराहा/पीएनटी होकर जाएंगे।
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से सभी वाहन गोल्फ क्लब चौराहे से गांधी सेतु होकर जा सकेंगे।
स्वाधीनता दिवस पर बुधवार शाम चार बजे से राजभवन में कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
इधर न जाएं
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से बंदरिया बाग चौराहा, वहां से राजभवन के सामने से हजरतगंज की तरफ न जाएं।
- हजरतगंज की ओर से डीएसओ चौराहा, वहां से राजभवन के सामने से बंदरिया बाग की तरफ।
इधर से जाएं
- वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से गोल्फ क्लब चौराहा होकर जाएं।
- हजरतगंज की तरफ से डीएसओ चौराहा, वहां से पार्क रोड/सिसेंडी तिराहा होकर जाएं।
एंबुलेंस को रहेगी छूट
किसी की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस को छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 0522 2483800 पर संपर्क किया जा सकता है।