लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान 16 मई को जिला प्रशासन ने यातायात को
सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसी के साथ पार्किंग
की व्यवस्था भी की गई है।
पार्किंग व्यवस्था स्ट्रांगरूम
के पास प्रेक्षकों के वाहन पी-वन में खड़े होंगे। मीडिया की ओबी वैन पी-टू
पर खड़ी होंगी। मजिस्ट्रेटों के वाहन स्ट्रांगरूम से आगे बनी पी-थ्री तो
पुलिस अफसरों के वाहन पी-फोर पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।
प्रत्याशियों,
एजेंटों और मीडिया कर्मियों के वाहन रैन बसेरा गेट से प्रवेश कर बाईं और
दाईं तरफ बनी पार्किंग पी-फाइव ए और पी-फाइब वी में खड़े होंगे।
मतगणना
ड्यूटी में लगाए गए अफसरों-कर्मचारियों के वाहन रैन बसेरा तिराहा से रैली
स्थल गेट नंबर तीन से प्रवेश कर गैलरी में बने पार्किंग स्थल पी-सिक्स में
खड़े होंगे।
यहां यातायात प्रतिबंधित •अंबेडकर विश्वविद्यालय (रैलीस्थल) तिराहा से रैन बसेरा तिराहा की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। •रैन
बसेरा तिराहा से पास धारक वाहनों/मतगणना ड्यूटी में लगे अफसरों/
कर्मचारियों के वाहनों के अलावा सामान्य यातायात अंबेडकर विश्वविद्यालय
तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।