शब-ए-बारात पर शुक्रवार शाम 5 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में कुछ रूटों पर यातायात परिवर्तन किया गया है।
इधर से न गुजरें •रिंग रोड से डालीगंज रेलवे क्रासिंग की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल से नहीं जा सकेंगे। •हरदोई रोड से आने वाले वाहन चौक की ओर नहीं जा सकेंगे। •दोपहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्रनगर चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। •कैसरबाग बस स्टैंड से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगी। •मेडिकल कॉलेज की ओर के वाहन शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। •पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से यातायात चौक की ओर नहीं जा सकेगा। •नींबू पार्क तिराहे से यातायात पक्कापुल बंधा की ओर नहीं जा सकेगा। •रकाबगंज पुल से नादान महल रोड पर किसी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। •नाका चौराहे से चौपहिया वाहन ऐशबाग पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। •हैदरगंज तिराहा से ऐशबाग पुल की ओर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। •कानपुर रोड से आने वाले वाहनों को मवैया तिराहे से एवरेडी और मिल एरिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। •आलमबाग चौराहे से भारी वाहन बाबू जगजीवन राम अकादमी एवरेडी मिल एरिया की ओर नहीं जा सकेंगे। •कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।