फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को पीटा

Fri, 15 Dec 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। खुर्रमनगर चौराहे पर बुधवार को गलत दिशा से आ रही कार को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो उसमें सवार तीन युवक गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने सिपाही की बीच चौराहे पर लात-घूसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही लोकेंद्र सिंह की बुधवार को खुर्रमनगर चौराहे पर ड्यूटी थी। वहां जगरानी अस्पताल की तरफ से एक कार गलत दिशा से आ रही थी। सिपाही लोकेंद्र सिंह ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार तीन युवक उतरे और गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने सिपाही की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और लात-घूसे व थप्पड़ मारने लगे। पुलिसकर्मी की पिटाई होती देख लोग जमा होने लगे। इसी बीच वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और खुर्रमनगर चौकी प्रभारी ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शुभम गौड़ निवासी बसेरा विहार गुडंबा, पीयूष गोस्वामी निवासी सीमांत नगर गुडंबा और अर्पित पाल निवासी प्रगति विहार गुडंबा बताया।
सिपाही लोकेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को इंदिरानगर थाने में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के दौरान ही आरोपी का एक साथी मौके पर पहुंचा और शुभम की कार लेकर भाग निकला। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें