लखनऊ। जन्माष्टमी पर शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन होगा। इस कारण सुबह 11:00 बजे से लेकर रात दो बजे तक मंदिर के पास डायवर्जन रहेगा।
- अटल चौक चौराहे से कोई भी वाहन एलपीएस चौराहा, इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। कैंसर हॉस्पिटल चौराहा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय चौराहा होकर जा सकेंगे।
- फव्वारा चौराहा (अंसल) से कोई भी वाहन एलपीएस चौराहा, इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। रिशिता मलबेरी तिराहा होकर जा सकेंगे।
- सेंट्रल एकेडमी चौराहा (अंसल) से कोई भी वाहन एलपीएस चौराहा, इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंसल गोल चक्कर चौराहा होकर जा सकेंगे।
- इस्कॉन मंदिर तिराहे से कोई भी वाहन मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। रिशिता मलबेरी और अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय होकर गंतव्य को जा सकेंगे।