फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर विधानभवन के आसपास आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन पर झंडारोहण किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को विधानभवन के आसपास यातायात बदला रहेगा। सुबह छह बजे से डायवर्जन प्लान लागू होगा। इसके अलावा जनभवन में भी झंडारोहण और शाम चार बजे स्वल्पाहार के लिए यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन प्लान

- समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल और 1090 चौराहा से भी गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहा के मध्य सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- अल्का तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- मेफेयर और वाल्मीकि तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैपिटल तिराहे से हजरतगंज चौराहा / रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा, हजरतगंज चौराहा / रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा से राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- कुंवर जगदीश चौराहे से केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा, राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

- राणा प्रताप चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- श्रीराम टावर तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सप्रू मार्ग तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहींं जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- संकल्प वाटिका तिराहे से सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें