लखनऊ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है।
व्यापारियों को जाति धर्म की सोच से ऊपर उठकर और व्यापारी के रूप में वोट देकर अपने आप को मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में स्थापित करना होगा, तभी सरकारें व्यापारियों की बात सुनेंगी। प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, मंत्री संदीप सिंह गौर, प्रदेश संसदीय महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री मोहित कपूर, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शपथ लेते व्यापारी।