फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों को बेवजह गृहकर, जीएसटी के नोटिस मिलना बंद हों

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से विधायक नीरज बोरा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गृहकर, जलकर और जीएसटी के बेवजह नोटिस भेजना बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर सभी जिलों में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि सैंपलिंग के जरिये खाद्य विभाग शोषण कर रहा है। मांग की गई कि बिना डीएम की अनुमति और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी के अफसर सैंपलिंग न करें। सराफा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने, मासिक रूप से व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ और वाणिज्य बंधु की बैठकें बुलाने की मांग की गई। व्यापारियों के स्वास्थ्य बीमा और वरिष्ठ व्यापारियों के लिए पेंशन की भी मांग रखी गई। यह भी कहा कि आपदा में दुकान जलने पर डीएम की ओर से मुआवजे और ऑनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, महामंत्री अनुज गौतम, मुकेश कुमार नाग, मनीष अवस्थी, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें