नगर आयुक्त के साथ बैठक करते व्याापारी।
लखनऊ। व्यापारियों ने नगर निगम के किराया बढ़ाने का विरोध करते हुए पुरानी दर पर ही किराया लेने की गुहार लगाई है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तालकटोरा रोड आलमबाग के व्यापारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व नगर आयुक्त से मुलाकात की।
संगठन मंत्री श्याम मिश्रा ने बताया कि तालकटोरा रोड के 335 दुकानदारों पर बढ़े किराये का बोझ आया है। नगर निगम बढ़ी दर से 2017 से 2025 तक के किराये की एकमुश्त वसूली के लिए नोटिस भेज रहा है। रकम जमा न करने पर 13 दुकानों को सील कर दिया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर आयुक्त को फोन पर समाधान करने के लिए कहा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त गौरव कुमार से मिला। उन्होंने जोनल अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हल निकालने के लिए कहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष मंगलेश मिश्रा, प्रशांत वर्मा, राहुल सिंह, रमन मिश्रा, चरन सिंह, पंकज मेहंदी रत्ता, रमन आहूजा, कमलिया, सुनील गुलवानी, शमसुद्दीन आदि मौजूद रहे।