फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को कई इलाकों में मेंटनेंस के चलते बिजली बंद रहेगी। अलीगंज के गोयल चौराहा उपकेंद्र के सेक्टर एम व एन व पुरानिया उपकेंद्र के सेक्टर ए, क्यू, जनपद रोड, बनारसी टोला व आसपास सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के पक्का पुल, बाबा का पुरवा, दीनदयाल नगर, मसालची टोला व आसपास दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली बंद होगी। गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र के विपुल खंड-6 के कुछ उपभोक्ताओं की सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक, ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विराम खंड दो व तीन की बिजली सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के डालीबाग कॉलोनी, गन्ना संस्थान, तिलक मार्ग सहित अन्य अपार्टमेंट की सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें