फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कटौती से व्यापारी भड़के, व्यापार चौपट

विज्ञापन
अ​धिशासी अ​​भियंता के साथ बैठक करते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में शनिवार को फिर बिजली कटौती से व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण कारोबार पर असर पड़ा। नाराज व्यापारियों ने एक्सईएन को ज्ञापन देकर आपूर्ति सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि हालात न सुधरे तो दुकान और शोरूम की चाबी विभाग को सौंप देंगे। उधर, व्यापारियों के दूसरे धड़े ने उपकेंद्र पहुंचकर कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक की और बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अमीनाबाद व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शाम चार बजे एक्सईएन सुशील कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रोजाना पांच से छह घंटे बिजली बंद रहती है। यह कटौती दोपहर दो से शाम 7 बजे के बीच होती है, जब व्यापार अपने चरम पर होता है। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होते ही दुकानें अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे ग्राहक भी खरीदारी से कतराते हैं।
व्यापारियों ने यह भी शिकायत की कि विभागीय कर्मचारी 2000 रुपये के बकाया पर भी कनेक्शन काटने दुकान पर पहुंच जाते हैं। प्रतिनिधिमंडल में केदारनाथ बाजपेई, जितेंद्र सिंह चौहान, दिनेश आहूजा, राजकुमार अग्रवाल, उमेश माहेश्वरी और सैयद मुमताज आलम समेत कई प्रमुख व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन

एक्सईएन का आश्वासन : अब सुबह होगी मेंटेनेंस

एक्सईएन के साथ बातचीत के दौरान त्योहारों के दौरान हो रही अघोषित कटौती पर चर्चा हुई। एक्सईएन ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि रविवार से सभी मेंटेनेंस कार्य सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बीच किए जाएंगे और दिन में कटौती नहीं होगी। साथ ही कहा कि 2000 रुपये तक के बकाया पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
200 व्यापारियों की साढ़े पांच घंटे बिजली गुल

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अमीनाबाद के गड़बड़झाला बाजार के पास लगे 750 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे करीब 200 व्यापारियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर विभाग ने ट्रांसफार्मर हटाकर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाया और शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल की गई। व्यापारियों को करीब साढ़े पांच घंटे तक बिना बिजली के काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें