सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। अविनाश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसके दोनों हाथों में मिट्टी लगी थी। जबकि एक पैर का आधा जूता नीचे की तरफ लटक रहा था। पुलिस ने आनन-फानन में अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहम्मद कासिम आबिदी व एसीपी कृष्णानगर हरीश भदौरिया के अलावा पीजीआई थाने की भी पुलिस पहुंच गई। आसपास पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू की। वहीं डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया।
जांच पड़ताल में खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक जाने के बाद वापस लौट आया। वहीं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने अविनाश की कार के अलावा उसके शव और घटनास्थल के कुछ नमूने लिए हैं। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।