फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉली से हो रहे हादसे, चेकिंग के अभाव में ढोई जा रहीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं हादसे, परिवहन विभाग की लापरवाही
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। ट्रैक्टर ट्राली कृषि व व्यावसायिक कार्यों से इतर सवारियां ढोने में लगी हुई हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। बुलंदशहर में हुए हादसे में भी ट्रॉली में भूसे की तरह सवारियां बिठाई गई थीं। परिवहन विभाग के अफसरों की लापरवाही से चेकिंग अभियान ठप हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।
साल 2022 में लखनऊ के इटौंजा में ट्रैक्टर ट्राली से बड़ा हादसा हुआ था। इसमें तालाब में ट्राली पलटने से आठ महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद सख्ती दिखाई गई, लेकिन चेकिंग अभियान नहीं चलाए गए। नतीजतन अभी तक सवारियां ट्रॉलियों से ढोई जा रही हैं। प्रधानों के साथ बैठक कर समझाया गया कि ट्राली को सिर्फ कृषि कार्यों और व्यावसायिक इस्तेमाल में ही लिया जाए, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की गई। प्रदेश हादसों के नजरिए से देश में नंबर वन पर है। दुर्घटनाओं को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन जागरुकता व चेकिंग अभियान फौरी तौर पर ही चलाए जा रहे हैं, जिससे नतीज नजर नहीं आते। परिवहन विभाग को चेताया था कि ठोस कार्रवाई करें जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां ढोने पर रोक लगाई जा सके। कुछ दिन तक तो अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर अभियान चलाया, लेकिन उसके बाद मामला ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
-बीती सात अगस्त को मथुरा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का टायर फटने से हादसा हुआ। तीन की मौके पर मौत हो गई।
-10 मई को इटौंजा में सैरपुर स्थित किसान पथ पर एक ट्रैक्टर ट्राली पोल से टकराकर पलट गई, एक मजदूर की मौत हो गई।
-21 नवंबर, 2023 को सोनभद्र जिले के लोढ़ा गांव में मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी, जिसमें 13 घायल हो गए थे।
-2 अक्टूबर, 2022 को कानपुर के भदेउना गांव के पास हादसे में 26 श्रद्घालुओं की मौत हो गई थी। ट्रॉली तालाब में गिर गई थी।
-26 सितंबर, 2022 में इटौंजा के असनहा गांव में ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई थी, जिसमें दस की मौत हो गई थी।
-27 अगस्त, 2022 को हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में किसानों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी गई थी। 40 किसान सवार थे।
-24 मई, 2024 को पीलीभीत में बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया था, जिससे सवार 19 लोग झुलस गए थे।
-24 अप्रैल, 2022 को फिरोजाबाद में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई थी, एक महिला की मौत व 15 घायल हो गए थे।
-20 फरवरी, 2022 को बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की रावण पहाड़ी पर हादसे में ट्रॉली पलट गई थी, दो की मौत व 10 घायल हुए थे।

आधिकारिक वर्जन
परिवहन विभाग की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली से सवारियां ढोने वालों पर भी कार्रवाई के लिए अभियान चलाए जाते हैं। ट्रैक्टर ट्राली का इस्तेमाल सिर्फ कृषि और व्यावसायिक कार्य में ही करें। सवारी ढोने वालों के खिलाफ फिर से अभियान चलाए जाएंगे।
-प्रभात पाण्डेय, आरटीओ(प्रवर्तन), लखनऊ संभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें