फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत

Sat, 13 Jun 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना के शारदा नगर रजनीखंड में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर पीछे करते समय पलट गया। हादसे में रायबरेली के बछरावां मदनटिशू निवासी राजकुमार (22) पटली ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच फंस गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आशियाना किला चौकी इंचार्ज शुभम मेहदियांन के मुताबिक राजकुमार सुबह करीब छह बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर रजनीखंड गए थे। ट्रैक्टर पीछे करते समय अचानक पलट गया। राजकुमार ट्रैक्टर और ट्राॅली के बीच फंस गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि राजकुमार के पास मिले मोबाइल के जरिये उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें