फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाले में पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली, मची भगदड़

Tue, 19 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। खीरों चौराहा पर सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली सड़क के किनारे नाले में घुस गई, जिससे आसपास मौजूद दुकानदारों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क से गुजर रहे डंपर चालक ने ट्राॅली में रस्सा बांधकर ट्रैक्टर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

खीरों कस्बा निवासी ट्रैक्टर चालक सूरज लखनऊ से ईंट उतारकर वापस ईंट भट्ठे जा रहा था। खीरों चौराहा पर जैसे ही अतरहर रोड से गुरुबक्शगंज की तरफ रामलीला मैदान के सामने पहुंचा, तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पांच फीट गहरे नाले में चला गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें