फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घुटने के लिगामेंट की सर्जरी, तीन दिन में चलने लगा मरीज

Tue, 19 Mar 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग को घुटने के ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। घुटने के लिगामेंट की ऑर्थोस्कोपी विधि से पहली सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के तीसरे दिन ही मरीज चलने लगा। सीएमएस ने सोमवार को मरीज को चैंबर में बुलाकर चिकित्सीय सलाह दी।
विज्ञापन


चोट लगने के बाद डॉयल-112 में तैनात सिपाही दिनेश यादव (45) के दाहिने घुटने की लिगामेंट तीन माह पहले टूट गई। इसके बाद वह चलने में लाचार था। वह खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने मरीज को ऑर्थो सर्जरी कराने की सलाह दी। डॉ. नासिर की टीम ने बीती 12 मार्च को मरीज के घुटने के लिगामेंट की सफल सर्जरी कर उसे 15 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया। सोमवार को चिकित्सीय परामर्श के लिए सीएमएस ने मरीज को बुलाकर उसका हाल जाना।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नासिर ने बताया कि घुटने में लिगामेंट एक लचीले टिश्यू बैंड होते हैं, जो एक से दूसरी हड्डी को जोड़ते हैं। कोहनी, घुटने जैसे हर किसी जोड़ को ताकत और स्थिरता इन्हीं से मिलती है। लिगामेंट टूटने से मरीज अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता है। सर्जरी ही इसका एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन


हड्डी रोग विभाग की टीम ने घुटने के लिगामेंट की अब तक की पहली सर्जरी की है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और चल रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें